बिजली बिल की दरों में हुई वृद्धि, उपभोक्ताओं पर बढ़ा भार; राहत योजनाओं से मिलेगी कुछ राहत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
नए टैरिफ में 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट तक बढ़ोतरी, 41 लाख घरेलू उपभोक्ताओं पर सीमित असर का दावा
रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा जारी नए टैरिफ संशोधन के बाद प्रदेश में बिजली बिल की दरों में वृद्धि कर दी गई है। हालांकि छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी का कहना है कि राहत योजनाओं के चलते अधिकांश घरेलू उपभोक्ताओं पर इसका प्रभाव सीमित रहेगा।
नए टैरिफ के अनुसार बिजली आपूर्ति की औसत लागत 7.13 रुपए प्रति यूनिट निर्धारित की गई है, जबकि घरेलू उपभोक्ताओं को न्यूनतम स्लैब में 4.40 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली मिलेगी।
स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीम सिंह कंवर ने बताया कि बिजली दरों का निर्धारण छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा किया जाता है। इस बार टैरिफ में लगभग 6.23 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो करीब 42 पैसे प्रति यूनिट के बराबर है।
घरेलू उपभोक्ताओं के लिए ऊर्जा प्रभार में 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट तक की वृद्धि की गई है। कंपनी का कहना है कि मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत योजना के कारण इसका पूरा भार उपभोक्ताओं पर नहीं आएगा।
प्रदेश में लगभग 51 लाख घरेलू उपभोक्ता हैं, जिनमें करीब 14.5 लाख बीपीएल परिवारों को 30 यूनिट तक बिजली निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं 26.5 लाख उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक की खपत पर 50 प्रतिशत छूट का लाभ मिलता रहेगा।
कंपनी के अनुसार किसानों पर बिजली दर वृद्धि का असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि कृषि उपभोक्ताओं को दी जाने वाली राहत राशि का भुगतान राज्य शासन द्वारा किया जाता है।
वहीं बिजली खर्च कम करने के लिए प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने पर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी भी उपलब्ध कराई जा रही है। इससे घरेलू उपभोक्ता बिजली खर्च में कमी ला सकते हैं।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


