नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अवैध शराब बिक्री पर पुरानी बस्ती पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अवैध शराब बिक्री पर पुरानी बस्ती पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

रायपुर ACGN:- रायपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसते हुए पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने कार्रवाई कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में देशी शराब एवं बिक्री की रकम बरामद की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान थाना पुरानी बस्ती पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुशालपुर चौक के पास एक व्यक्ति थैले में शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मयंक सोनवानी पिता आदेश कुमार सोनवानी उम्र 23 वर्ष निवासी जोरापारा थाना डी.डी. नगर रायपुर बताया।
तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से देशी मदिरा मसाला पाव कुल 5.760 लीटर एवं शराब बिक्री से प्राप्त नगदी रकम बरामद की गई। पुलिस ने शराब को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब बिक्री और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now