नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पुलिस की गुप्त योजना सफल, ग्राहक बनकर पहुंचे पाइंटर ने खोली देह व्यापार की परतें – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पुलिस की गुप्त योजना सफल, ग्राहक बनकर पहुंचे पाइंटर ने खोली देह व्यापार की परतें

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

छोटे अतरमुड़ा के साईं मंगलम गली स्थित किराए के मकान पर पुलिस की दबिश, महिला दलाल समेत तीन गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री और नकदी बरामद

रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ शहर के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटे अतरमुड़ा स्थित साईं मंगलम गली में किराए के एक मकान में संचालित कथित देह व्यापार के अड्डे पर रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारकर महिला दलाल सहित दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया है, जबकि मौके से तीन युवतियों को भी संरक्षण में लिया गया। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री एवं नकद राशि जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह को सूचना मिली थी कि चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के छोटे अतरमुड़ा स्थित साईं मंगलम रोड किनारे एक किराए के मकान में लंबे समय से देह व्यापार का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा एवं ट्रैफिक डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
पाइंटर बनाकर ग्राहक भेजा, फिर हुआ बड़ा खुलासा – पुलिस ने पहले सूचना का सत्यापन करने के लिए एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर मकान में भेजा। जैसे ही पूर्व निर्धारित संकेत मिला, पुलिस टीम ने तत्काल मकान पर दबिश दे दी। छापेमारी के दौरान मकान के बाहर एक महिला बैठी मिली जिसने अपना नाम गुंजन चौहान बताया। पूछताछ में सामने आया कि वह किराए के मकान में युवतियों को रखकर देह व्यापार संचालित कर रही थी।
पुलिस जब मकान के अंदर पहुंची तो अलग-अलग कमरों में युवक एवं युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। जांच के दौरान सारंगढ़-बिलाईगढ़ निवासी नेहरू चौहान तथा पश्चिम बंगाल मूल निवासी एवं वर्तमान में जशपुर में रहने वाले मीर रविउल को ग्राहक के रूप में पकड़ा गया।
नकदी और आपत्तिजनक सामग्री जब्त – महिला पुलिस कर्मियों द्वारा की गई तलाशी के दौरान कमरों से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। वहीं महिला दलाल के कब्जे से पुलिस द्वारा भेजे गए पाइंटर से प्राप्त ₹2500 नकद भी जब्त किए गए। पूछताछ में महिला ने अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से देह व्यापार संचालित करना स्वीकार किया।


महिला दलाल समेत तीन आरोपी गिरफ्तार – पुलिस ने मामले में महिला दलाल गुंजन चौहान तथा दोनों ग्राहकों के विरुद्ध अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4 एवं 5 के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विस्तृत विवेचना जारी है तथा पुलिस इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा रही है।


एसएसपी का सख्त संदेश – रायगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं के शोषण और अनैतिक गतिविधियों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि देह व्यापार जैसे संगठित अपराधों में शामिल लोगों के विरुद्ध आगे भी लगातार अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक, एएसआई भागीरथी चौधरी, ज्योत्सना शर्मा, महिला प्रधान आरक्षक जेनिपा पन्ना, रेणु सिंह सहित साइबर सेल और चक्रधरनगर थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

शहर के रिहायशी इलाके में किराए के मकान में आखिर कब से यह अवैध कारोबार चल रहा था? मकान मालिक को इसकी जानकारी थी या नहीं? और क्या इस नेटवर्क के तार अन्य क्षेत्रों से भी जुड़े हुए हैं? इन सवालों के जवाब अब पुलिस जांच में सामने आएंगे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now