नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पश्चिम जोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान में 43 वारंट तामील – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पश्चिम जोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान में 43 वारंट तामील

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

दो दिन के अभियान में 22 स्थायी और 21 गिरफ्तारी वारंटियों पर कार्रवाई, सभी आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए

रायपुर ACGN:- पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) श्री संदीप कुमार पटेल के निर्देशन में वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यह अभियान पश्चिम जोन के सभी राजपत्रित अधिकारियों के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारियों के नेतृत्व में संगठित रूप से चलाया गया।


दो दिनों तक चले इस सघन अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में फरार वारंटियों की लगातार तलाश कर कार्रवाई की। इस दौरान थाना पुरानी बस्ती, डी.डी. नगर, आमानाका, आजाद चौक, सरस्वती नगर, कबीर नगर, न्यू राजेंद्र नगर, टिकरापारा और मुजगहन क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी गई और संदिग्धों की पहचान कर गिरफ्तारी की गई।
अभियान के तहत कुल 22 स्थायी वारंट और 21 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए, जिससे कुल 43 वारंटियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई पूरी की गई। गिरफ्तार सभी आरोपियों को संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के अभियान का उद्देश्य फरार अपराधियों पर लगातार दबाव बनाए रखना और कानून व्यवस्था को मजबूत करना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वारंटियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी ताकि अपराधियों में कानून का भय बना रहे और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now