धारदार चाकू के साथ आरोपी शांतनु सिक्का गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
सरस्वती नगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आम लोगों को धमकाने की कोशिश नाकाम
रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरस्वती नगर पुलिस ने एक आरोपी को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
यह कार्रवाई मुखबिर से प्राप्त सूचना और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में की गई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कुकुरबेड़ा स्थित ओवरब्रिज के नीचे घेराबंदी कर कार्रवाई की, जहां एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर आम नागरिकों को डराते और धमकाते हुए पाया गया।
पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी की पहचान शांतनु सिक्का, उम्र 23 वर्ष, निवासी ज्योति नगर कोटा, थाना सरस्वती नगर रायपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 113/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि आम नागरिक सुरक्षित वातावरण में जीवन यापन कर सकें।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

