नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बी. आर. साव स्मृति समन्वय कला संगीत महाविद्यालय में हुआ ‘स्वर संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बी. आर. साव स्मृति समन्वय कला संगीत महाविद्यालय में हुआ ‘स्वर संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संगीत, नृत्य और कला की विविध प्रस्तुतियों ने बांधा समां, राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले कलाकार का हुआ सम्मान

मुंगेली ACGN:- बी. आर. साव स्मृति समन्वय कला संगीत महाविद्यालय द्वारा अपने मासिक सांस्कृतिक आयोजन “स्वर संवाद” का आयोजन 31 मई 2026, रविवार को उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक श्री जेठमल कोटड़िया, श्री संजीव गुप्ता, श्री अमिताभ वैष्णव, श्री धनेश सोलंकी, डॉ. शिवपाल सिदार, श्री रामपाल सिंह एवं श्री रामकिंकर सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में संगीत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। गायन के विद्यार्थियों भूपेंद्र कोसले एवं वेदांश तंबोली ने अलंकार प्रस्तुत कर श्रोताओं की सराहना प्राप्त की। तबला वादन में विक्की निषाद, काव्यांश तंबोली एवं मुरारी वैष्णव ने दादरा, कहरवा एवं तीनताल में आकर्षक प्रस्तुति दी।
कथक की छात्राओं रितीशा अग्रवाल एवं काव्या साहू ने तोड़ा-टुकड़ा प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं भूपेंद्र पटेल, करण निर्मलकर एवं शालू मसीह ने बैंजो पर अलंकार प्रस्तुत किया। हिमांशु साहू, चमन साहू एवं निखिल साहू ने गतका मार्शल आर्ट का प्रभावशाली प्रदर्शन कर कार्यक्रम में रोमांच भर दिया।
अतिथि कलाकारों की प्रस्तुतियों से पूर्व कथक के विद्यार्थी राम प्रसाद निषाद ने विष्णु वंदना प्रस्तुत कर आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण किया। इसके पश्चात गोविंद मक्कड़ ने तीनताल में तबला सोलो की उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। खैरागढ़ से आए कलाकार सागर सिंह ने भरतनाट्यम की भावपूर्ण प्रस्तुति दी, जबकि कुमारी स्नेहा शर्मा ने कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


कार्यक्रम के दौरान कथक के क्षेत्र में मुंगेली का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाले युवा कलाकार शिवम सिंह राजपूत का विशेष सम्मान किया गया। शिवम सिंह राजपूत ने अपना प्रशिक्षण इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ से प्राप्त किया है और विभिन्न मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले को गौरवान्वित किया है।


संस्था के अध्यक्ष श्री रविशंकर शर्मा ने बताया कि “स्वर संवाद” कार्यक्रम प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों का मासिक मूल्यांकन, पेरेंट्स-टीचर मीटिंग, सांस्कृतिक प्रदर्शन तथा विभिन्न कला विधाओं के कलाकारों की प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि संस्था में विभिन्न विषयों में प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं। इच्छुक विद्यार्थी प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक महाविद्यालय कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
कार्यक्रम का आयोजन बी. आर. साव स्कूल प्रांगण स्थित संगीत महाविद्यालय भवन, जिला ग्रंथालय के पास, महाराणा प्रताप चौक, मुंगेली में किया गया, जहां कला और संस्कृति प्रेमियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लिया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now