नुआपाड़ा के त्रिलोक चंद जैन बने बैंक पीओ, स्केल-01 अधिकारी के रूप में मिली सफलता
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
नुआपाड़ा, ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- श्रवण कुमार अग्रवाल
सरकारी स्कूल से पढ़ाई कर हासिल की बड़ी सफलता, परिवार और समाज में खुशी का माहौल
नुआपाड़ा ACGN:- नुआपाड़ा के निवासी श्रीमती ममता जैन एवं श्री नवीन जैन के सुपुत्र त्रिलोक चंद जैन ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर बैंकिंग क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए बैंक पीओ परीक्षा उत्तीर्ण कर स्केल-01 अधिकारी बनने का गौरव हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे परिवार, समाज और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
त्रिलोक चंद जैन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरकारी विद्यालय से प्राप्त की। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने पढ़ाई के दौरान ही बैंकिंग क्षेत्र में अधिकारी बनने का लक्ष्य तय कर लिया था। निरंतर अध्ययन, कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने अपने सपनों को साकार कर दिखाया। उनकी सफलता आज उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है जो कठिन परिस्थितियों में भी बड़े लक्ष्य हासिल करने का सपना देखते हैं।
त्रिलोक के पिता श्री नवीन जैन नुआपाड़ा के प्रतिष्ठित एवं पुराने निवासियों में गिने जाते हैं। परिवार की इस उपलब्धि ने घर में उत्सव जैसा माहौल बना दिया है। रिश्तेदारों, मित्रों और समाज के लोगों द्वारा लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।
इसी बीच परिवार में एक और खुशी का अवसर आने वाला है। श्री नवीन जैन की पुत्री सुश्री खुशबू जैन का विवाह धरमगढ़ निवासी श्रीमती स्नेहलता एवं श्री श्रवण कुमार के कनिष्ठ पुत्र श्री गौरव मित्तल के साथ आगामी 7 जुलाई को टिटिलागढ़ स्थित शुभ मंगल रिसोर्ट में संपन्न होना तय हुआ है। त्रिलोक चंद जैन की सफलता की खबर सबसे पहले अपने होने वाले समधी परिवार को दी गई, जिसके बाद दोनों परिवारों में खुशी और उत्साह का माहौल और भी बढ़ गया।
त्रिलोक चंद जैन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, परिवार के सहयोग और शुभचिंतकों की शुभकामनाओं को दिया है। उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है।
समाज के लोगों ने भी त्रिलोक चंद जैन की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं तथा परिवार को बच्चों की शिक्षा और मार्गदर्शन में निरंतर सहयोग देने के लिए बधाई दी है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

