टी.एन.टी. +2 आर्ट्स विभाग की शानदार सफलता पर सम्मान समारोह आयोजित
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गंजाम, ओड़िशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनिल कुमार चौधरी
140 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में हासिल की सफलता, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
बरहमपुर ACGN:- बरहमपुर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान टी.एन.टी. +2 कॉलेज के आर्ट्स विभाग में इस वर्ष विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देकर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता को यादगार बनाने तथा उनके मनोबल को बढ़ाने के उद्देश्य से संस्थान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद् डॉ. अजय कुमार द्विवेदी उपस्थित रहे। उन्होंने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को समय के साथ स्वयं को निरंतर विकसित करने और उच्च लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर आर्ट्स विभाग की प्रमुख श्रीमती तुलसा कुमारी द्विवेदी सहित प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ. शक्ति प्रसाद पाढ़ी, सुशांत महाराणा, शिबानी साहू, साहिल बेहरा, राहुल पात्र और जूली राव समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। सभी ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह के दौरान बताया गया कि इस वर्ष आर्ट्स विभाग के 140 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की है। वहीं कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर संस्थान और अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। समारोह का वातावरण गुरु-शिष्य परंपरा, सम्मान और प्रेरणा से ओतप्रोत रहा। उपस्थित लोगों ने इसे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक और यादगार आयोजन बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए भोजन एवं अल्पाहार की व्यवस्था की गई, जहां विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने आपस में सफलता की खुशियां साझा कीं।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

