नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 6वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, करियर निर्माण पर मिला मार्गदर्शन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

6वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, करियर निर्माण पर मिला मार्गदर्शन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


संवाददाता :- संजय जेठवानी

हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों के बच्चों को किया गया सम्मानित, अधिकारियों ने बताए सफलता के सूत्र

रायगढ़ ACGN:- 6वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल उर्दना रायगढ़ में आज सेनानी श्रीमती निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान और करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वाहिनी के अधिकारी एवं कर्मचारियों के उन बच्चों को सम्मानित करना था जिन्होंने हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
कार्यक्रम में उप सेनानी श्रीमती वर्षा मिश्रा, उप सेनानी श्री अनिल विश्वकर्मा, सहायक सेनानी श्री ब्रजेश तिवारी, सहायक सेनानी श्री सुरेश लकड़ा, सहायक सेनानी श्री एरमन खलखो सहित वाहिनी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, पुलिस सेवा, प्रशासनिक सेवाओं तथा अन्य रोजगारोन्मुखी क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई।


अधिकारियों ने विद्यार्थियों को उनकी रुचि और योग्यता के अनुरूप करियर चयन करने की सलाह दी। साथ ही सफलता के लिए अनुशासित अध्ययन, समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।


कार्यक्रम में हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली एपीसी श्री नीलमणी प्रधान की पुत्री कु. तमन्ना प्रधान ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। आरक्षक श्री राजबल निराला के पुत्र गौरव निराला ने 87.66 प्रतिशत, प्रधान आरक्षक श्री छोटेलाल सूर्यवंशी की पुत्री कु. तमन्ना सूर्यवंशी ने 87 प्रतिशत तथा आरक्षक श्री समीर सिदार के पुत्र साहिल सिदार ने 80 प्रतिशत अंक अर्जित कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की।


इसी प्रकार हायर सेकेंडरी परीक्षा में प्रधान आरक्षक श्री मंजीत यादव के पुत्र अभिषेक यादव ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जबकि ट्रेड आरक्षक श्री ज्ञानसिंह कंवर की पुत्री कु. छाया कंवर ने 89.60 प्रतिशत अंक हासिल कर वाहिनी का नाम गौरवान्वित किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों ने भी सहभागिता की और अधिकारियों से करियर संबंधी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त किया। अधिकारियों ने कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है और कठिन परिश्रम, अनुशासन तथा आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र एवं पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल करियर के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now