नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अभियान संवेदना के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा जेल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अभियान संवेदना के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा जेल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- संजय जेठवानी

महिला की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, छाल थाना क्षेत्र के आरोपी को धरमजयगढ़ पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा

रायगढ़ ACGN:- महिला संबंधी अपराधों पर संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 मई 2026 को एक 29 वर्षीय महिला ने थाना धरमजयगढ़ पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। महिला ने आरोप लगाया कि छाल थाना क्षेत्र के ग्राम तरेकेला निवासी बनेश्वर राठिया ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता ने बताया कि वह अपने मायके आई हुई थी और 25 मई को घर से कुछ दूरी पर स्थित बोरबाड़ी गई थी। इसी दौरान उसका परिचित बनेश्वर राठिया वहां पहुंचा और उसके साथ जबरदस्ती की।
महिला ने बताया कि घटना के बाद वह भय और मानसिक तनाव के कारण तत्काल शिकायत नहीं कर सकी। बाद में ससुराल पहुंचकर उसने अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वह थाना धरमजयगढ़ पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर थाना धरमजयगढ़ में अपराध क्रमांक 156/2026 के तहत धारा 64(1) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पीड़िता का बयान दर्ज करने और मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई।


पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 31 मई 2026 को ग्राम तरेकेला में दबिश दी और आरोपी बनेश्वर राठिया, पिता भुकनंदन राठिया, उम्र 25 वर्ष को उसके निवास से हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी राजेश जांगड़े, एएसआई मंजू मिश्रा एवं धरमजयगढ़ पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को रायगढ़ पुलिस अत्यंत गंभीरता से लेती है। ऐसे मामलों में त्वरित जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना अथवा महिला संबंधी अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now