नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , निःशुल्क ऑस्टियोपोरोसिस हेल्थ चेकअप कैंप में उमड़ी लोगों की भीड़, विशेषज्ञों ने दी स्वास्थ्य संबंधी सलाह – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

निःशुल्क ऑस्टियोपोरोसिस हेल्थ चेकअप कैंप में उमड़ी लोगों की भीड़, विशेषज्ञों ने दी स्वास्थ्य संबंधी सलाह

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गंजाम, ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनिल कुमार चौधरी

पद्मश्री डॉ. कृष्ण मोहन पाठी के निवास पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में हड्डियों, यूरिक एसिड और नसों से जुड़ी बीमारियों की हुई जांच

गंजाम ACGN:- ब्रह्मपुर के लिंगराज नगर स्थित पद्मश्री डॉ. कृष्ण मोहन पाठी के निवास पर रविवार 31 मई 2026 को निःशुल्क ऑस्टियोपोरोसिस एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हड्डियों की मजबूती, ऑस्टियोपोरोसिस, यूरिक एसिड, नसों की कमजोरी सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की गई तथा विशेषज्ञों द्वारा आवश्यक चिकित्सीय परामर्श भी प्रदान किया गया।


स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन गंजाम जिला भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सरोज सावत ने किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं भी स्वास्थ्य परीक्षण करवाया और ऐसे जनहितकारी आयोजनों की सराहना की। शिविर में ब्रह्मपुर के पूर्व विधायक डॉ. रमेश चंद्र चौऊपटनायक तथा प्रसिद्ध पर्यावरणविद, समाजसेवी एवं बीजद नेता सुभाष चंद्र महाराणा भी शामिल हुए और अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई।
कार्यक्रम के सफल संचालन में पद्मश्री डॉ. कृष्ण मोहन पाठी के पुत्र एवं समाजसेवी इंजीनियर बिभू प्रसाद पाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने पूरे आयोजन की जिम्मेदारी संभालते हुए शिविर को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया।
शिविर में ब्रह्मपुर सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ पहुंचे। लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाने के साथ ही डॉ. पाठी और विशेषज्ञों से स्वास्थ्य संबंधी सलाह भी प्राप्त की। कई प्रतिष्ठित मेडिकल एवं डायग्नोस्टिक संस्थानों ने शिविर में आवश्यक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराईं, जिससे लोगों को घर के नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अधिवक्ता विजय चंद्र मिश्रा, रमेश चंद्र पाणिग्राही, मनोज कुमार पाणिग्राही, ए. राजा राव, कृष्ण साहू सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उपस्थित लोगों ने इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now