नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 40 वर्षों बाद 1986 बैच का भव्य बन्धु मिलन व गुरु पूजन कार्यक्रम संपन्न, पुराने छात्रों ने साझा की यादें – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

40 वर्षों बाद 1986 बैच का भव्य बन्धु मिलन व गुरु पूजन कार्यक्रम संपन्न, पुराने छात्रों ने साझा की यादें

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गंजाम, ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनिल कुमार चौधरी

गायत्री होटल कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित हुआ पूर्व छात्रों का भावनात्मक मिलन समारोह, शिक्षकों का हुआ सम्मान

गंजाम ACGN:- बरहमपुर में लंबे 40 वर्षों के अंतराल के बाद सरकारी कुईन मिशन हाई स्कूल के 1986 मैट्रिकुलेशन बैच के पूर्व छात्रों का भव्य बन्धु मिलन एवं गुरु पूजन कार्यक्रम गायत्री होटल कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया गया। इस आयोजन में पूर्व छात्रों ने अपने शिक्षकों से मिलकर भावनात्मक क्षण साझा किए और पुरानी यादों को फिर से जीवंत किया।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ शिक्षकों कान्हू चरण रथ, विरुपाक्ष दास, सुरेश चंद्र महापात्र और शिव प्रसाद पानीग्रही का सम्मान किया गया। मंच संचालन वरिष्ठ पत्रकार सुदीप कुमार साहू ने किया, जिन्होंने कार्यक्रम के दौरान जगन्नाथ भजन प्रस्तुत कर माहौल को आध्यात्मिक बना दिया।


कार्यक्रम की शुरुआत उन दिवंगत साथियों और शिक्षकों की स्मृति में दो मिनट के मौन प्रार्थना से की गई। इसके बाद सांस्कृतिक एवं संगीत कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें सभी पूर्व छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पुराने दिनों की यादें साझा कीं।
इस अवसर पर उपस्थित पूर्व छात्रों ने लंबे समय बाद इस प्रकार के आयोजन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह मिलन न केवल स्मृतियों को ताज़ा करने का अवसर है, बल्कि आपसी संबंधों को और मजबूत करने का माध्यम भी है। कार्यक्रम में उपस्थित कई पूर्व छात्रों ने आगे सामाजिक एवं सेवा से जुड़े कार्य करने के लिए एक एसोसिएशन गठन का निर्णय लिया तथा उसके पंजीकरण पर भी सहमति जताई।
इस अवसर पर देवी प्रसाद बेबर्ता, सीमांचल महापात्र, लक्ष्मी नारायण सावत, सरोज प्रसाद पाढ़ी, डॉ. लक्ष्मी कांत मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पूर्व छात्र उपस्थित रहे। शिक्षकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उस समय की शिक्षा प्रणाली एवं मूल्यों पर प्रकाश डाला।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now