ब्रह्माकुमारीज के नशा मुक्ति अभियान के तहत विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
टिटिलागढ़, ओड़िशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- चम्पक अग्रवाल
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज का नशा मुक्ति संदेश, नुक्कड़ नाटक व प्रदर्शनी के माध्यम से जागरूकता अभियान
टिटिलागढ़ ACGN:- विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर टिटिलागढ़ में ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा जागरूकता अभियान आयोजित कर लोगों को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने का संदेश दिया गया। यह कार्यक्रम टिटिलागढ़ रेलवे स्टेशन परिसर में राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के मेडिकल विंग के तत्वावधान में व्यसन मुक्ति आध्यात्मिक प्रदर्शनी के रूप में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8 बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया, जिसमें टिटिलागढ़ के विधायक नवीन जैन तथा ब्रह्माकुमारीज के भाई-बहनों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक नवीन जैन ने लोगों से नशामुक्त जीवन अपनाने की अपील करते हुए कहा कि समाज को स्वस्थ और सशक्त बनाने के लिए नशे से दूरी आवश्यक है। उन्होंने राजयोग ध्यान को मानसिक और आध्यात्मिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बताया और इस जनजागरूकता अभियान के लिए ब्रह्माकुमारीज संस्था की सराहना की।
कार्यक्रम में बीके मनीषा बहन ने तंबाकू सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए उपस्थित लोगों को नशा छोड़ने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त जीवन ही स्वस्थ और सम्मानजनक जीवन की आधारशिला है।
इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। कलाकारों ने प्रभावशाली प्रस्तुति के जरिए बताया कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया और जागरूकता के नारे लगाए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिक, ब्रह्माकुमारीज सदस्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा

