नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पोषित उड़ीसा विकसित उड़ीसा’ के तहत बच्चों को मिला सहयोग : उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन टिटिलागढ़ शाखा का सेवा कार्य – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पोषित उड़ीसा विकसित उड़ीसा’ के तहत बच्चों को मिला सहयोग : उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन टिटिलागढ़ शाखा का सेवा कार्य

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


बलांगीर/टिटिलागढ़, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- श्रवण कुमार अग्रवाल

विद्यालय आश्रम में बच्चों को फल, मिठाई, कपड़े और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित, सामाजिक सेवा कार्य की सराहना

टिटिलागढ़ ACGN:- उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन टिटिलागढ़ शाखा द्वारा ‘पोषित उड़ीसा विकसित उड़ीसा’ अभियान के अंतर्गत देवगांव-तुषरा मार्ग के निकट जरासिंह गांव के समीप स्थित सालेपाली सरकारी स्कूल आश्रम (छात्रावास) में अध्ययनरत बच्चों के बीच फल, मिठाई, बिस्किट, चॉकलेट, कपड़े एवं चप्पल का वितरण किया गया।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण एवं आश्रम में रह रहे विद्यार्थियों को सहयोग प्रदान कर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना बताया गया।

संस्था की ओर से बताया गया कि ‘पोषित उड़ीसा विकसित उड़ीसा’ अभियान पिछले सत्र से निरंतर पूरे राज्य में विभिन्न शाखाओं के माध्यम से संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत अलग-अलग क्षेत्रों में जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान छात्रावास के अधिकारियों ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। वहीं बच्चों के अनुशासन, शांति और मधुर व्यवहार ने उपस्थित सदस्यों का मन मोह लिया।

इस सेवा कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री बिनोद मरोड़िया, सचिव श्री गोपाल टिबड़ेवाल, निवर्तमान अध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल, श्री संजय टिबड़ेवाल, श्री स्वदेश जैन, श्री शशि कपूर जैन, श्री दीपक जैन, श्री आशीष अग्रवाल (हार्डवेयर), श्री आशीष अग्रवाल (बजरंग) सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। संस्था पदाधिकारियों ने इस पहल को सामाजिक सहयोग और मानव सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now