नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छत्तीसगढ़ का गौरव ‘मन की बात’ में गूंजा : कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने जताया आभार  – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

छत्तीसगढ़ का गौरव ‘मन की बात’ में गूंजा : कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने जताया आभार 

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरगुजा, छत्तीसगढ़ 

By ACGN 7647981711, 9303948009 
संवाददाता :- सौरभ साहू 

प्रदेश की प्रतिभा और ऐतिहासिक धरोहर को राष्ट्रीय मंच पर मिला सम्मान, ‘मन की बात’ में उल्लेख से बढ़ा आत्मगौरव 

सरगुजा ACGN:- कैबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 134वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ की प्रतिभा और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख होना पूरे प्रदेश के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने इसे राज्य की उपलब्धियों को राष्ट्रीय पहचान मिलने का महत्वपूर्ण क्षण बताया। 



लखनपुर स्थित अपने निज निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ ‘मन की बात’ सुनने के बाद मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा जशपुर जिले के युवा धावक अनिमेष कुजूर की उपलब्धि और बिलासपुर जिले के ऐतिहासिक मल्हार की पुरातात्विक धरोहर का उल्लेख छत्तीसगढ़ की पहचान को नई ऊंचाई प्रदान करता है। 



उन्होंने कहा कि अनिमेष कुजूर जैसे युवा खिलाड़ी यह सिद्ध करते हैं कि सीमित संसाधन कभी भी प्रतिभा की उड़ान को रोक नहीं सकते, यदि उसमें मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास की भावना हो। मंत्री ने बताया कि 100 मीटर दौड़ में 10.15 सेकंड का समय लेकर राष्ट्रीय स्तर पर रिकॉर्ड स्थापित करना पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है, जिससे छत्तीसगढ़ का नाम देश-विदेश में और अधिक मजबूत हुआ है। 



श्री अग्रवाल ने प्रधानमंत्री द्वारा खेल भावना को लेकर दिए गए संदेश को भी प्रेरणादायक बताया, जिसमें प्रतिस्पर्धा के साथ सहयोग और सकारात्मक सोच को आगे बढ़ाने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक संसाधन और व्यापक अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि छत्तीसगढ़ के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और बेहतर प्रदर्शन कर सकें। 



इसके साथ ही मंत्री ने मल्हार में हुई पुरातात्विक खोज का उल्लेख करते हुए कहा कि लगभग 1400 से 1500 वर्ष पुरानी ताम्र-पट्टिकाएं छत्तीसगढ़ की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रमाण हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए महत्वपूर्ण धरोहर साबित होंगी। 



उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश की प्रतिभाओं, नवाचारों और प्रेरणादायक कहानियों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बन चुका है। छत्तीसगढ़ की इन उपलब्धियों का उल्लेख हर नागरिक के लिए आत्मगौरव और नई ऊर्जा का स्रोत है। 

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। 



प्रदीप मिश्रा 
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now