नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , “बिटिया अच्छे से पढ़ना, आगे बढ़ना” – कलेक्टर की प्रेरणा से दिव्यांग छात्रा कमला के सपनों को मिली नई उड़ान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

“बिटिया अच्छे से पढ़ना, आगे बढ़ना” – कलेक्टर की प्रेरणा से दिव्यांग छात्रा कमला के सपनों को मिली नई उड़ान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

सुशासन तिहार में मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, उच्च शिक्षा की राह हुई आसान, एम.ए. की पढ़ाई कर रही कमला को राहत

कोरबा ACGN:- बचपन से दोनों पैरों से दिव्यांग होने के बावजूद ग्राम सलोरा (क) निवासी कमला कुमारी केंवट ने कभी अपनी पढ़ाई को रुकने नहीं दिया। संघर्षों के बीच उन्होंने अपनी मजबूत इच्छाशक्ति के सहारे घर से कॉलेज तक का सफर तय किया और वर्तमान में एम.ए. की पढ़ाई कर रही हैं।
हालांकि आवागमन की कठिनाई के कारण कॉलेज जाना उनके लिए हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा। पहले उन्हें समाज कल्याण विभाग द्वारा ट्राइसाइकिल प्रदान की गई थी, जो अब खराब हो चुकी थी, जिससे उनकी शिक्षा प्रभावित हो रही थी। इसी बीच सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम धनरास में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में उन्होंने मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल की मांग का आवेदन प्रस्तुत किया।
शिविर में उपस्थित उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के समक्ष कमला ने अपनी समस्या रखी, जिस पर उन्होंने तत्काल समाज कल्याण विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। विभागीय परीक्षण के बाद उनकी पात्रता सुनिश्चित की गई और आज कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कमला को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की।
इस अवसर पर कलेक्टर ने कमला से आत्मीय बातचीत करते हुए उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा, “बिटिया, अच्छे से पढ़ना और आगे बढ़ना, आपकी मेहनत अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा है।”
कमला की माता ने भावुक होकर बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे स्वयं ट्राइसाइकिल नहीं खरीद सकते थे, लेकिन शासन की इस पहल से बेटी की पढ़ाई अब बिना बाधा के जारी रह सकेगी।
कमला ने भी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब वह नियमित रूप से कॉलेज जा सकेंगी और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ पाएंगी।
यह पहल सुशासन तिहार की संवेदनशीलता और जनकल्याणकारी दृष्टिकोण को दर्शाती है, जिसने एक दिव्यांग छात्रा के शिक्षा के सपनों को नई दिशा दी है।
इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारी श्री हरीश सक्सेना सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now