नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोरबा जिले में डिजिटल जनगणना का कार्य शत-प्रतिशत सफल, सभी आंकड़ों का संग्रहण पूर्ण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कोरबा जिले में डिजिटल जनगणना का कार्य शत-प्रतिशत सफल, सभी आंकड़ों का संग्रहण पूर्ण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

भारत की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण में कोरबा बना अग्रणी जिला, समय से पहले कार्य पूर्ण

कोरबा ACGN:- कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री कुणाल दुदावत के कुशल मार्गदर्शन में कोरबा जिले में डिजिटल जनगणना का कार्य शत-प्रतिशत सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। जिले के सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों द्वारा सभी चार्ज क्षेत्रों में घर-घर जाकर डेटा संग्रहण का कार्य पूरा किया गया।
जिले के सभी 6 नगरीय निकायों, नगर पालिक निगम कोरबा के 7 जोनों, नगर पालिका परिषद दीपका, कटघोरा और बांकीमोंगरा तथा नगर पंचायत पाली एवं छुरीकला सहित 12 तहसीलों में हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) के माध्यम से पूर्ण डेटा संग्रहण किया गया।
यह भारत की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना है, जिसमें प्रगणकों द्वारा 33 प्रमुख बिंदुओं पर जानकारी एकत्र कर “एचएलओ ऐप” में ऑनलाइन प्रविष्ट की गई। इसमें भवन की स्थिति, निर्माण सामग्री, सुविधाएं, मोबाइल, इंटरनेट, वाहन, टीवी एवं अन्य संसाधनों की जानकारी शामिल रही। यह डेटा रियल टाइम में सुपरवाइजरों के माध्यम से सत्यापित कर केंद्रीय सर्वर में सुरक्षित रूप से भेजा गया है।
नगर पालिक निगम कोरबा ने आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन में सभी 7 जोनों की निगरानी करते हुए जनगणना के प्रथम चरण को सबसे पहले पूर्ण कर राज्य में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।
जिला प्रशासन द्वारा इस पूरे कार्य की सतत मॉनिटरिंग की गई तथा 24 चार्ज अधिकारियों, प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों की टीम ने समन्वय के साथ कार्य को समय सीमा से पहले पूर्ण किया। राज्य नोडल अधिकारी श्री बैद्यनाथ जी ने भी विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस कार्य में कुल 2,591 जनगणना कर्मियों (2,215 प्रगणक एवं 376 सुपरवाइजर) ने सक्रिय भागीदारी निभाई। भीषण गर्मी और भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद टीम ने घर-घर पहुंचकर डिजिटल माध्यम से आंकड़ों का सफल संकलन किया।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सभी प्रगणकों, सुपरवाइजरों, चार्ज अधिकारियों एवं प्रशासनिक टीम को इस राष्ट्रीय कार्य के सफल एवं समयबद्ध संपादन के लिए बधाई दी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों के सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया। साथ ही 10,669 परिवारों के प्रति विशेष धन्यवाद दिया, जिन्होंने स्व-गणना के माध्यम से ऑनलाइन जानकारी दर्ज कराई।
यह उपलब्धि कोरबा जिले को डिजिटल प्रशासन और आधुनिक जनगणना प्रणाली में अग्रणी जिलों की श्रेणी में स्थापित करती है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now