पीएम स्वनिधि योजना से बदली जिंदगी, डबरापारा की सुशीला बनीं सफल महिला उद्यमी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय, रायपुर प्रतिनिधि
10 हजार के ऋण से शुरू किया फल व्यवसाय, आज 50 हजार तक पहुंचा टर्नओवर, आत्मनिर्भरता की बनी मिसाल

रायपुर ACGN:- कोरोना महामारी के कठिन समय में आर्थिक तंगी से जूझ रही रायपुर के संत कबीर दास वार्ड क्रमांक 3 डबरापारा सूर्यानगर गोगांव की निवासी श्रीमती सुशीला जंघेल के लिए पीएम स्वनिधि योजना नई उम्मीद और जीवन बदलने वाली साबित हुई।
लॉकडाउन से पहले सुशीला जंघेल रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं, लेकिन महामारी के दौरान काम बंद होने से आर्थिक संकट गहरा गया। ऐसे समय में नगर पालिक निगम रायपुर की टीम द्वारा उन्हें पीएम स्वनिधि योजना की जानकारी दी गई, जिसके बाद उन्होंने चॉइस सेंटर के माध्यम से आवेदन किया।
कुछ ही दिनों में बैंक ऑफ बड़ौदा गुढियारी शाखा से उन्हें 10 हजार रुपये का ऋण प्राप्त हुआ, जिससे उन्होंने सड़क किनारे फल का ठेला शुरू किया। मेहनत, लगन और ग्राहकों के साथ अच्छे व्यवहार के चलते उनका व्यवसाय धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगा।
पहले चरण का ऋण समय पर चुकाने के बाद उन्हें दूसरे चरण में 20 हजार रुपये तथा तीसरे चरण में 50 हजार रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ। आज वे फल व्यवसाय के साथ जूता-चप्पल का कारोबार शुरू करने की तैयारी में हैं और उनका मासिक टर्नओवर लगभग 50 हजार रुपये तक पहुंच चुका है।
श्रीमती सुशीला जंघेल ने बताया कि पहले वे केवल मजदूरी पर निर्भर थीं, लेकिन पीएम स्वनिधि योजना ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि अब वे अपने परिवार की जिम्मेदारी स्वयं उठा रही हैं और बच्चों की पढ़ाई बिना किसी बाधा के जारी है।
उन्होंने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिली सहायता ने उनके जीवन की दिशा बदल दी है और उन्हें आगे बढ़ने का आत्मविश्वास दिया है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


