दिव्यांगजनों के लिए 5 जून को रोजगार मेला, निजी कंपनियों में मिलेगा नौकरी का अवसर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय, रायपुर प्रतिनिधि
11 हजार से 30 हजार रुपये तक वेतन वाली नौकरियों के लिए शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक में होगा आयोजन

रायपुर ACGN:- विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा अस्थिबाधित, बौने, श्रवण बाधित एवं दृष्टि बाधित (चश्मे की सहायता से सक्षम) दिव्यांगजनों के लिए 5 जून 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक कॉलेज, बैरन बाजार रायपुर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।
उपसंचालक रोजगार डॉ. शशी अतुलकर ने जानकारी दी कि यंग इंडिया के तत्वाधान में आयोजित इस रोजगार मेले में विभिन्न निजी कंपनियां दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी। इसमें क्रेडालिस कैपिटल प्रा. लि., आई ट्रेड टेलिमेटिक्स निगरानी जीपीएस रामा उद्योग प्रा. लि., बारबरिक ट्रांसफॉर्मर्स, अविनाश डेवलपर्स प्रा. लि., स्काई ऑटोमोबाइल (मारुति नेक्सा) तथा विश्वभारती ऑटोमोबाइल प्रा. लि. रायपुर सहित अन्य प्रतिष्ठान शामिल रहेंगे।
चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के अनुसार 11 हजार रुपये से 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन प्रदान किया जाएगा तथा उनका कार्यक्षेत्र रायपुर एवं सिलतरा क्षेत्र रहेगा।
इस रोजगार मेले में 18 से 40 वर्ष आयु के ऐसे दिव्यांगजन भाग ले सकते हैं जो बिना व्हीलचेयर के चलने-फिरने में सक्षम हों। अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में शामिल होने के लिए erojgar.cg.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा।
इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, स्थानीय निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी erojgar.cg.gov.in पोर्टल अथवा कार्यालयीन समय में दूरभाष क्रमांक 0771-4044081 पर संपर्क कर सकते हैं।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


