नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिले में खाद-उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जिले में खाद-उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


संवाददाता :- अनादि पांडेय, रायपुर प्रतिनिधि

यूरिया का 103 प्रतिशत भंडारण, किसानों को निर्बाध आपूर्ति का दावा, निगरानी तेज

रायपुर ACGN:- जिले में खाद-उर्वरक की किसी प्रकार की कमी नहीं है तथा किसान सहकारी समितियों एवं निजी दुकानों से आसानी से यूरिया प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी कृषि विभाग के उप संचालक श्री सतीश अवस्थी ने दी।
उन्होंने बताया कि रायपुर जिले की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में यूरिया का भंडारण किया गया है। सभी सहकारी समितियों एवं निजी दुकानों में उर्वरकों का विक्रय पीओएस मशीन के माध्यम से करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।
उप संचालक ने बताया कि जिले में 31 हजार 600 मीट्रिक टन यूरिया के लक्ष्य के विरुद्ध 32 हजार 549 मीट्रिक टन यूरिया का भंडारण किया जा चुका है, जो लक्ष्य का 103 प्रतिशत है। वहीं भंडारित यूरिया में से 31 हजार 123 मीट्रिक टन का वितरण किसानों को किया जा चुका है, जो कुल भंडारण का 96 प्रतिशत है।
उन्होंने बताया कि निजी दुकानों में अवैध भंडारण या कालाबाजारी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं तथा लगातार निरीक्षण एवं निगरानी की जा रही है।
विभाग द्वारा किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर ढैंचा एवं मूंग के बीज हरी खाद के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिले में 1000 एकड़ क्षेत्र में हरी खाद उपयोग का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए किसानों के बीच लगातार प्रचार-प्रसार एवं बीज वितरण किया जा रहा है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि उर्वरकों की कालाबाजारी या निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री पाए जाने पर उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। किसानों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता की जानकारी तत्काल विभाग को दें।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now