नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डिजिटल सुशासन का नया अध्याय, बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल ग्रामीण विकास की बनी मिसाल – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

डिजिटल सुशासन का नया अध्याय, बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल ग्रामीण विकास की बनी मिसाल – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोंडागांव, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

अटल डिजिटल केंद्र का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री ने जाना ग्रामीणों का अनुभव, योजनाओं की पारदर्शिता और गति पर जताई संतुष्टि

कोंडागांव ACGN:- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत बड़ेकनेरा में स्थापित अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का निरीक्षण कर ‘सेवा सेतु’ डिजिटल सुशासन मॉडल की कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से बातचीत कर सरकारी योजनाओं के लाभ, पहुंच और पारदर्शिता का फीडबैक लिया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि शासन की सभी सुविधाएं गांव-गांव तक सीधे और सरल रूप में पहुंचे, ताकि नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि ‘सेवा सेतु’ जैसी पहलें ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की मजबूत नींव रख रही हैं।


निरीक्षण के दौरान ग्रामीण महिलाओं और हितग्राहियों ने बताया कि महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और पेंशन योजनाओं से उन्हें आर्थिक मजबूती मिली है तथा जीवन की कई आवश्यकताएं आसान हुई हैं। मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों से संवाद करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है।
‘सेवा सेतु’ मॉडल के तहत अब ग्रामीणों को एक ही स्थान पर अनेक शासकीय और डिजिटल सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। इनमें आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु पंजीयन, विवाह पंजीयन, बैंकिंग सेवाएं, बीमा, पेंशन, फंड ट्रांसफर, बिजली बिल भुगतान, पैन कार्ड, पासपोर्ट आवेदन और विभिन्न योजनाओं का ऑनलाइन पंजीयन शामिल है।


अटल डिजिटल सुविधा केंद्र में नाममात्र शुल्क पर सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे ग्रामीणों को आर्थिक राहत भी मिल रही है। इस सुविधा से लोगों का समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है।
केंद्र के सेवा सेतु मैनेजर श्री संजय मिश्रा ने बताया कि यहां प्रतिमाह लगभग 15 से 20 लाख रुपये का डिजिटल लेन-देन हो रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं और युवाओं को नई दिशा मिली है।
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को बताया कि अब उन्हें सरकारी कामों के लिए दूरस्थ कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, जिससे उनका जीवन आसान हुआ है और शासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। बड़ेकनेरा का यह मॉडल अब ग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण की एक नई पहचान बन चुका है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now