नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जमीरापाट बॉक्साइट खदान में अभी शुरू नहीं हुआ खनन कार्य, प्रभावित किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जमीरापाट बॉक्साइट खदान में अभी शुरू नहीं हुआ खनन कार्य, प्रभावित किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलरामपुर-रामानुजगंज, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009

भू-स्वामियों को एक करोड़ रुपये से अधिक मुआवजा भुगतान, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश

बलरामपुर-रामानुजगंज ACGN:- जिले की तहसील कुसमी अंतर्गत ग्राम जमीरापाट स्थित बॉक्साइट खदान को लेकर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 31 मई 2026 की स्थिति में खदान क्षेत्र में किसी भी प्रकार का खनन कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। राज्य शासन ने कहा है कि प्रभावित किसानों और ग्रामीणों के हितों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी प्रक्रियाएं पूरी पारदर्शिता और कानूनी प्रावधानों के तहत संपन्न की जा रही हैं।
प्रशासन के अनुसार सी.एम.डी.सी. के पक्ष में केवल भू-प्रवेश की अनुमति जारी की गई है, जिसका उद्देश्य आवश्यक प्रारंभिक तैयारियां करना है, न कि खनन कार्य शुरू करना। इसलिए जबरन खनन प्रारंभ किए जाने संबंधी आशंकाएं निराधार हैं।
किसानों को मिला एक करोड़ से अधिक का मुआवजा
जिला प्रशासन ने बताया कि खदान के लिए निर्धारित कुल क्षेत्र में शामिल 9.049 हेक्टेयर निजी भूमि के भू-स्वामियों को फसल क्षति मुआवजा मद के अंतर्गत 1 करोड़ 1 लाख 74 हजार 26 रुपये की राशि का शत-प्रतिशत भुगतान किया जा चुका है। इसके साथ ही लंबित मुआवजा प्रकरणों का भी शीघ्र निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।
प्रशासन का कहना है कि प्रभावित किसानों को उनके वैधानिक अधिकारों से वंचित नहीं किया जाएगा और प्रत्येक पात्र हितग्राही को नियमानुसार लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।
भू-अधिग्रहण प्रक्रिया में पारदर्शिता
प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में कुल 15.743 हेक्टेयर क्षेत्र में भू-प्रवेश की अनुमति दी गई है, जिसमें 6.694 हेक्टेयर भूमि शासकीय है। निजी भूमि के मामलों में नियमानुसार फसल कटाई मुआवजा भुगतान के बाद ही आगे की प्रक्रिया संचालित की जा रही है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पूरी कार्रवाई भू-अधिग्रहण संबंधी नियमों के अनुरूप और पूर्ण पारदर्शिता के साथ की जा रही है, जिससे किसी भी हितग्राही के साथ अन्याय की स्थिति उत्पन्न न हो।
सड़क मरम्मत कार्य से ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
सी.एम.डी.सी. द्वारा 28 मई 2026 को ग्राम जमीरापाट के पारा डम्हाटोली में पंचायत सड़क एवं शासकीय मार्ग के मरम्मत कार्य का शुभारंभ किया गया है। प्रशासन ने बताया कि यह कार्य पूरी तरह जनहित और शासकीय प्रयोजन के लिए किया जा रहा है।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्राम सरपंच की उपस्थिति में प्रारंभ किए गए इस कार्य से ग्रामीणों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्रीय संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी।
ग्रामीणों और किसानों के साथ खड़ा है प्रशासन
कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा कि जिला प्रशासन हर परिस्थिति में प्रभावित किसानों और ग्रामीणों के साथ खड़ा है। किसी भी पात्र हितग्राही के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा सभी शासकीय और कानूनी प्रक्रियाएं नियमों के तहत ही पूरी की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को मुआवजा वितरण के साथ-साथ क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन विकास और जनकल्याण के बीच संतुलन बनाते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
कलेक्टर ने भरोसा दिलाया कि ग्रामीणों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा तथा सभी निर्णय कानून और जनहित को ध्यान में रखकर ही किए जाएंगे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now