अहिल्याबाई होलकर जयंती पर रिसदी में प्रतिमा पर माल्यार्पण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों को किया याद, भाजपा नेताओं ने बताया जनसेवा और सुशासन की प्रेरणा
कोरबा ACGN:- भारतीय इतिहास की महान समाजसेविका, न्यायप्रिय शासक एवं महिला सशक्तिकरण की प्रतीक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा रिसदी स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों, उनके सुशासन, न्यायप्रियता, समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण किया। उपस्थित जनों ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर का जीवन जनकल्याण और धर्म संरक्षण के लिए समर्पित रहा, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की ऐसी महान शासिका थीं, जिन्होंने सेवा, सुशासन और जनकल्याण की मिसाल कायम की। उन्होंने महिलाओं को सम्मान और आत्मनिर्भरता का मार्ग दिखाया तथा समाज में सशक्त नेतृत्व की पहचान बनाई। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र, धर्म और समाज की सेवा के लिए समर्पित रहा।
उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने देशभर में मंदिरों, धर्मशालाओं, घाटों तथा जनहित के अनेक निर्माण कार्य कर भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके आदर्श आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाहक कैलाश नाहक ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में एक महान प्रेरणास्रोत थीं। उन्होंने युवावस्था में ही शासन-प्रशासन, कूटनीति, विदेश नीति तथा युद्ध कौशल का ज्ञान प्राप्त कर लिया था। अपनी दूरदर्शिता और न्यायप्रियता के बल पर उन्होंने एक आदर्श शासक के रूप में पहचान बनाई।
उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने देशभर में 350 से अधिक मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया और भारतीय सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जीवन समाजसेवा, धर्म रक्षा और जनकल्याण के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है।
कार्यक्रम में आरएसएस जिला कार्यवाहक कैलाश नाहक, डॉ. मनोज कुमार झा, हेमंत मोहलीकर, बालकृष्ण ठाकुर, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, रूक्मणी नायर, वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, कुलसिंह कंवर, सरजू अजय, प्रकाश अग्रवाल, राजेश लहरे, संजीव शर्मा, संजय राठौर, मोंटी पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






