नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गांजा बेचने की फिराक में महिला गिरफ्तार, 2.040 किलो गांजा जब्त – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

गांजा बेचने की फिराक में महिला गिरफ्तार, 2.040 किलो गांजा जब्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- अनादि पांडेय

सरस्वती नगर पुलिस की कार्रवाई, एक लाख रुपये कीमत का गांजा बरामद, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजी गई

रायपुर ACGN:- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के थाना सरस्वती नगर क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गांजा के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2.040 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि कुकुरबेड़ा स्थित ओवरब्रिज के नीचे एक महिला गांजा रखकर बिक्री करने की फिराक में खड़ी है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) के निर्देश पर थाना सरस्वती नगर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध महिला को पकड़ लिया।


पूछताछ में महिला ने अपना नाम खुशी देवार बताया। पुलिस द्वारा उसके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर उसमें गांजा रखा मिला। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 2.040 किलोग्राम गांजा जब्त किया।
मामले में थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 109/2026 के तहत धारा 20(ख) नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस अधिनियम, 1985 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी खुशी देवार (19 वर्ष) पति सुंदर उर्फ बुंदर देवार, निवासी देवार बस्ती, कुकुरखेड़ा, थाना सरस्वती नगर, रायपुर की रहने वाली है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
रायपुर पुलिस ने कहा है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now