नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, चाकू मारकर मौत के घाट उतारा, दो आरोपियों पर मामला दर्ज – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, चाकू मारकर मौत के घाट उतारा, दो आरोपियों पर मामला दर्ज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- अनादि पांडेय

मंदिर हसौद क्षेत्र में वारदात से तनाव, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों के घर पर किया नुकसान

रायपुर ACGN:- रायपुर जिले के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पलौद में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले में एक नामजद आरोपी और एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पलौद निवासी सरस्वती भारती ने थाना मंदिर हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 29 मई 2026 की रात लगभग 9 बजे उनके पुत्र तोषक भारती पर पलौद चौक स्थित पानी टंकी के पास करण ध्रुव और एक विधि से संघर्षरत बालक ने हमला कर दिया। दोनों आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर पहले मारपीट की और फिर चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
बताया गया है कि मृतक तोषक भारती अपनी बहन और विधि से संघर्षरत बालक के बीच बातचीत को लेकर संदेह करता था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने तोषक भारती पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पेट्रोलिंग वाहन की सहायता से घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए शासकीय अस्पताल आरंग भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की मां सरस्वती भारती की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद थाना मंदिर हसौद में करण ध्रुव एवं एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 248/2026 के तहत धारा 103(1) एवं 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है।
इधर युवक की मौत की खबर से गांव में आक्रोश फैल गया। पुलिस के अनुसार कुछ अज्ञात ग्रामीणों ने आरोपियों के घर तथा एक पुरानी स्कूटी को नुकसान पहुंचाया। इस मामले में भी पृथक अपराध दर्ज कर दोषियों की पहचान की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि हत्या और तोड़फोड़ दोनों मामलों में जांच जारी है तथा सभी पहलुओं पर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर- हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now