ऑपरेशन निश्चय के तहत खरोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 150 पौवा अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
स्कूटी में अवैध शराब परिवहन कर बिक्री की तैयारी, 65 हजार रुपये का मशरूका जब्त
रायपुर ACGN :- रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन निश्चय” के तहत थाना खरोरा पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 150 पौवा देशी मसाला शराब तथा एक होंडा एक्टिवा स्कूटी जब्त की है। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 65 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला (ग्रामीण) के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि खपरीडीह खुर्द क्षेत्र में एक व्यक्ति बिक्री के उद्देश्य से भारी मात्रा में अवैध शराब रखे हुए है।
सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में रखे 150 पौवा शोले देशी मसाला शराब बरामद की। जब्त शराब की कुल मात्रा 27 बल्क लीटर बताई गई है। इसके साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त काले रंग की होंडा एक्टिवा क्रमांक CG-04-QB-1538 भी जब्त की गई।

पुलिस ने आरोपी से शराब रखने एवं परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर उसके परिजनों को सूचना दी गई तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।
गिरफ्तार आरोपी
राजेश रात्रे, पिता स्व. संतोष रात्रे, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम खपरीडीह खुर्द, थाना खरोरा, जिला रायपुर।
जब्त मशरूका
150 पौवा शोले देशी मसाला शराब (27 बल्क लीटर)
होंडा एक्टिवा क्रमांक CG-04-QB-1538
कुल अनुमानित कीमत : 65,000 रुपये
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






