नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , न्यायालय परिसर में पेशी के बाद विवाद, युवक घायल, एक आरोपी हिरासत में – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

न्यायालय परिसर में पेशी के बाद विवाद, युवक घायल, एक आरोपी हिरासत में

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- अनादि पांडेय

सोशल मीडिया पर चाकू हमले की खबर निकली भ्रामक, पुलिस ने दी सफाई

रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर में न्यायालय परिसर के बाहर पेशी के बाद दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक युवक घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित चाकू से हमले की खबरें भ्रामक और तथ्यहीन हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पुरानी बस्ती के एक पुराने प्रकरण में दोनों पक्षों की न्यायालय में पेशी निर्धारित थी। पेशी पूरी होने के बाद किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। इसी दौरान एक पक्ष के राहुल सोनी को दूसरे पक्ष के धृवेश देवांगन ने कथित रूप से दीवार से सिर टकरा दिया, जिससे उसे चोट आई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी धृवेश देवांगन को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं घायल राहुल सोनी को तत्काल चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई।
पुलिस ने मामले को लेकर महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि दोनों पक्ष न्यायालय में अपनी-अपनी पेशी के लिए स्वयं उपस्थित हुए थे। उन्हें पुलिस द्वारा न्यायालय नहीं लाया गया था।
पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों में चाकू से हमला किए जाने की जो खबरें प्रसारित की जा रही हैं, वे जांच में सही नहीं पाई गई हैं। प्रारंभिक जांच में चाकू से हमले की पुष्टि नहीं हुई है और ऐसी सूचनाएं भ्रामक हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर- हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now