नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , “ऑपरेशन आघात” के तहत नशीली इंजेक्शन की तस्करी पर रायगढ़ पुलिस का एक और बड़ा प्रहार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

“ऑपरेशन आघात” के तहत नशीली इंजेक्शन की तस्करी पर रायगढ़ पुलिस का एक और बड़ा प्रहार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

ओडिशा से लाकर रायगढ़ में नशीली इंजेक्शन बेचने की तैयारी कर रहा आरोपी गिरफ्तार, 98 प्रतिबंधित इंजेक्शन जब्त

रायगढ़ ACGN:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के कारोबारियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इसी क्रम में 29 मई 2026 को थाना चक्रधरनगर एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने ओडिशा से प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन लाकर रायगढ़ में बिक्री की तैयारी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि मरीन ड्राइव रोजगार कार्यालय के पास एक युवक बड़ी मात्रा में नशीली इंजेक्शन लेकर खड़ा है और उसे बेचने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल पंजरी प्लांट मरीन ड्राइव क्षेत्र में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, जिसे मौके पर ही घेरकर पकड़ लिया गया।


पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम मनीष डंडरिया (22 वर्ष), निवासी नवधा चौक, गंगानगर थाना बृजराजनगर जिला झारसुगुड़ा (ओडिशा) तथा वर्तमान पता किरोड़ीमलनगर, आजाद चौक थाना कोतरारोड जिला रायगढ़ बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से प्लास्टिक थैले में रखे 98 नग NRXPENTAZOCINE LACTATE INJECTION I.P. (ZOXIFIX) बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत लगभग 5,953 रुपये बताई गई है।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह इन प्रतिबंधित इंजेक्शनों को बिक्री के उद्देश्य से लेकर आया था, लेकिन इनके संबंध में कोई वैध दस्तावेज या अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति में विधिवत जब्ती की कार्रवाई की और आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस अब इस मामले में नशीली दवाओं की सप्लाई चेन और जुड़े अन्य आरोपियों की भी गहन जांच कर रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक, उप निरीक्षक गेंदलाल साहू सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारी एवं जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि युवाओं को नशे के दलदल में धकेलने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और ऐसे अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि ऐसे मामलों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि समाज को नशामुक्त बनाया जा सके।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर- हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now