नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खरसिया में गहराया जल संकट, टैंकर के लिए घंटों इंतजार, सूखे बोर और भागीरथी का पानी भी अनियमित – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

खरसिया में गहराया जल संकट, टैंकर के लिए घंटों इंतजार, सूखे बोर और भागीरथी का पानी भी अनियमित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- संजय जेठवानी

खरसिया ACGN:-
नगर पालिका खरसिया क्षेत्र में जल संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है, जिससे आम जनता का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शहर के कई वार्डों में बोर एक-एक कर सूखते जा रहे हैं और भागीरथी नल जल योजना से भी नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे नगरवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और बुनियादी सुविधा पानी के लिए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शहर के वार्ड क्रमांक 4, 6, 7, 11, 12, 13, 14 और 15 में स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तालाबों को सफाई और विकास के नाम पर खाली कर दिया गया, जबकि कई तालाब पट चुके हैं। कुओं की स्थिति भी खराब है, जिससे भूजल स्तर लगातार नीचे जा रहा है और पानी की समस्या और बढ़ती जा रही है।


स्थिति यह है कि कई मोहल्लों में लोग टैंकर के भरोसे पानी प्राप्त कर रहे हैं, लेकिन टैंकर आने पर भी घंटों इंतजार करना पड़ता है और कई बार आधा-अधूरा पानी ही मिल पा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही ठोस समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में पानी को लेकर विवाद और गंभीर हो सकता है।
वार्डवासियों और जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी समस्याएं साझा कीं। वार्ड 4 के रामकिशुन ने बताया कि भागीरथी का पानी अनियमित है और बोर भी खराब हैं। वार्ड 6 के पार्षद विनोद लाला राठौर ने पनखतिया तालाब और हनुमान चौक क्षेत्र में गंभीर समस्या बताई। वार्ड 7 के राजेन्द्र राठौर ने नगर प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए।
वार्ड 11-12 के मनोज अग्रवाल ने कहा कि गंज बाजार क्षेत्र में बोर खराब हैं और टैंकर से ही पानी की सप्लाई हो रही है। वार्ड 13 के संजय कबुलपुरिया ने कहा कि बोर सूख जाने से टैंकर के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। वार्ड 14 के राहुल राजपाल ने सिंधी कॉलोनी में स्थिति गंभीर होने की बात कही। वार्ड 15 के सोनू अग्रवाल और नितिन गोयल ने बताया कि तालाब और कुएं सूखने से भूजल स्तर काफी नीचे चला गया है और बोर खराब हो रहे हैं।
वहीं नगर पालिका के सीएमओ ने बताया कि शहर में जल स्तर काफी गिर गया है, नदी में पानी की मात्रा कम है तथा बिजली की समस्या के कारण भागीरथी नल जल योजना से नियमित जल आपूर्ति बाधित हो रही है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर- हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now