नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महिला थाना की त्वरित कार्रवाई : युवती से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

महिला थाना की त्वरित कार्रवाई : युवती से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- संजय जेठवानी

दुष्कर्म मामले में रायगढ़ पुलिस की तेज कार्रवाई, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश

रायगढ़ ACGN:- महिला थाना रायगढ़ ने युवती से दुष्कर्म के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई पीड़िता की माता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 मई 2026 को थाना चक्रधरनगर क्षेत्र की एक महिला ने महिला थाना रायगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री के साथ कुश सिदार उर्फ छोटे द्वारा दुष्कर्म की घटना की गई है। शिकायत में बताया गया कि महिला 25 मई को अपने कार्य से ओडिशा गई हुई थी और 27 मई को वापस लौटने पर उसे घटना की जानकारी मिली। इसके बाद पीड़िता से पूछताछ करने पर उसने बताया कि 26 मई की सुबह जब उसके पिता घर से बाहर गए हुए थे, उसी दौरान आरोपी कुश सिदार उर्फ छोटे घर आया और उसके साथ गलत कार्य किया।
रिपोर्ट के आधार पर महिला थाना रायगढ़ में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 50/2026 धारा 64(2)(k) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और 28 मई को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में डीएसपी उन्नति ठाकुर के पर्यवेक्षण में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं, युवतियों और कमजोर वर्गों की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा और पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर- हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now