नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , संवेदनशील पुलिसिंग की मिसाल : रायगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन आघात” के साथ नशा मुक्ति और पुनर्वास पर विशेष फोकस – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

संवेदनशील पुलिसिंग की मिसाल : रायगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन आघात” के साथ नशा मुक्ति और पुनर्वास पर विशेष फोकस

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- संजय जेठवानी

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने दत्तक ग्रहण समारोह में सहभागिता कर सामाजिक सरोकार और नशा मुक्ति अभियान को दी नई दिशा

रायगढ़ ACGN:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह ने 29 मई 2026 को दो महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर संवेदनशील पुलिसिंग और सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण प्रस्तुत किया। एसएसपी श्री सिंह अपनी पत्नी श्रीमती रेखा सिंह एवं पुत्र ऋभु समर्थ सिंह के साथ मातृ निलियम संस्था द्वारा आयोजित दत्तक ग्रहण समारोह में शामिल हुए।


मातृ निलियम संस्था द्वारा अब तक 128 बच्चों को कानूनी प्रक्रिया के तहत निःसंतान दंपत्तियों को सौंपा जा चुका है। इस अवसर पर 129वें बच्चे के दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया के तहत एसएसपी शशि मोहन सिंह एवं उनकी पत्नी ने आवेदनकर्ता दंपत्ति को प्रतीकात्मक रूप से बच्चा सौंपा। आगामी वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद बच्चा विधिवत रूप से दंपत्ति को प्रदान किया जाएगा।

इस भावनात्मक अवसर पर एसएसपी ने दंपत्ति को शुभकामनाएं देते हुए उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम के पश्चात एसएसपी शशि मोहन सिंह चक्रधरनगर स्थित उन्नायक समिति द्वारा संचालित “नव जीवन” व्यसन मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने नशे की गिरफ्त से बाहर निकलने का प्रयास कर रहे युवाओं से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जीवन में सकारात्मक बदलाव अपनाने और नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी।


एसएसपी ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उसका परिवार, भविष्य और सामाजिक सम्मान भी समाप्त कर देता है। उन्होंने कहा कि अधिकांश अपराधों की जड़ में नशा एक प्रमुख कारण होता है, इसलिए इससे दूर रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे पुनर्वास केंद्र में मिले अवसर का पूरा लाभ उठाएं और जीवन में दोबारा नशे की ओर न लौटें।


उन्होंने यह भी कहा कि रायगढ़ पुलिस “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है, लेकिन इसके साथ ही नशे की गिरफ्त में आ चुके युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


एसएसपी ने कहा कि प्रशासन, पुलिस, समाज कल्याण विभाग, स्वयंसेवी संस्थाओं और आम जनता के सहयोग से ही नशे के खिलाफ यह लड़ाई सफल हो सकती है। उन्होंने विश्वास जताया कि संयुक्त प्रयासों से नशे से प्रभावित युवाओं को एक बेहतर भविष्य दिया जा सकता है।
इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी धीरेन्द्र शर्मा, ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह, थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर- हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now