एचटीपीएस कोरबा पश्चिम से तीन कर्मचारियों को दी गई भावपूर्ण विदाई
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :-
दीर्घ सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का सम्मान, अधिकारी-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं
कोरबा ACGN:- छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी के हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम में कार्यरत तीन कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पर्यवेक्षक देवी प्रसाद साहू, कनिष्ठ पर्यवेक्षक दादू सिंह और मुख्य सुरक्षा सैनिक राजकुमार पाटकर को सेवा पूर्ण होने पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य अभियंता एचके सिंह ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के दीर्घकालीन योगदान की सराहना करते हुए उन्हें स्मृतिचिह्न और सेवा प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की निष्ठा और कार्यकुशलता ने संस्थान की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता एमके गुप्ता, एके शाह, आरके पांडे, केएनबी राव, एसके नायर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने 28 से 40 वर्षों के अनुभव साझा किए और कार्यकाल को यादगार बताया।
समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी एवं परिजन शामिल हुए और सेवानिवृत्त कर्मियों को सुखद एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






