नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , तीन वार्डों की जनता बदबूदार कचरे से परेशान, पार्षद और नगर पालिका की उदासीनता पर उठे सवाल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

तीन वार्डों की जनता बदबूदार कचरे से परेशान, पार्षद और नगर पालिका की उदासीनता पर उठे सवाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

काली माई गेट से स्कूल मार्ग तक फैली गंदगी, संक्रमण और बीमारियों के खतरे से सहमे क्षेत्रवासी

मुंगेली ACGN:- नगर पालिका क्षेत्र के काली माई वार्ड, बशीर खान वार्ड और जवाहर वार्ड को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग की स्थिति इन दिनों बेहद चिंताजनक बनी हुई है। बी.आर. साव स्कूल के सामने काली माई गेट से लेकर कोशल डॉक्टर के घर के आसपास तक सड़क किनारे फैले कचरे के ढेरों ने स्थानीय नागरिकों का जीवन प्रभावित कर दिया है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि लंबे समय से यहां खुलेआम कचरा फेंका जा रहा है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा समस्या के समाधान के लिए कोई प्रभावी पहल नहीं की जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार आसपास के रहवासी घरेलू कचरा सड़क किनारे फेंक रहे हैं, वहीं फल विक्रेताओं द्वारा सड़े-गले आम और अन्य खराब सामग्री भी इसी स्थान पर डाली जा रही है। इसके अलावा नगर क्षेत्र की नालियों से निकाली जाने वाली गंदगी भी इसी मार्ग पर डाल दी जाती है, जिससे पूरे क्षेत्र में असहनीय दुर्गंध फैल रही है। हालात ऐसे हैं कि राहगीरों को नाक पर कपड़ा रखकर गुजरना पड़ रहा है।
नागरिकों का कहना है कि कई बार मृत पशुओं के अवशेष और अन्य सड़नयुक्त सामग्री भी यहां फेंक दी जाती है, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका लगातार बढ़ रही है। स्कूल के समीप होने के कारण बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्रवासियों ने संबंधित वार्डों के पार्षदों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उनका आवागमन प्रतिदिन इसी मार्ग से होता है और निवास भी आसपास के क्षेत्रों में है, इसके बावजूद समस्या के स्थायी समाधान के लिए अब तक कोई ठोस प्रयास नहीं किया गया है। लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों को जनता की परेशानियों को प्राथमिकता देनी चाहिए।
बरसात का मौसम नजदीक होने के कारण क्षेत्रवासियों की चिंता और बढ़ गई है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कचरे का निस्तारण नहीं किया गया तो मच्छरों और मक्खियों का प्रकोप बढ़ेगा तथा डेंगू, मलेरिया, टायफाइड जैसी संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ जाएगा।
स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल सफाई अभियान चलाकर कचरे के ढेर हटाने, नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा स्थल पर डस्टबिन रखने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सामूहिक रूप से नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। अब लोगों की नजर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now