मोबाइल से चला रहा था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, पुलिस ने दबोचा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- अनादि पांडेय
एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की कार्रवाई, आरोपी से मोबाइल, नकदी और दोपहिया वाहन जब्त
रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक सटोरिये को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा पुरानी बस्ती थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कंकाली तालाब के पास ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे आरोपी राजू देवांगन को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति दोपहिया वाहन में बैठकर मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का संचालन कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) संदीप पटेल के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर मौके पर कार्रवाई की गई।
संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा और पूछताछ की। जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा वेबसाइटों के माध्यम से सट्टा संचालन के साक्ष्य मिले। पुलिस के अनुसार आरोपी Uncle777.com और Annapoorna Book नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की आईडी के जरिए क्रिकेट मैचों पर सट्टा खिला रहा था।
कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन, 20 हजार रुपये नकद और सट्टा संचालन में प्रयुक्त दोपहिया वाहन जब्त किया गया। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 1 लाख 90 हजार रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू देवांगन पिता छोटूराम देवांगन, उम्र 37 वर्ष, निवासी आदर्श नगर कुशालपुर, थाना पुरानी बस्ती, रायपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना पुरानी बस्ती में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं 8 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध सट्टेबाजी और साइबर अपराधों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


