नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पद्मश्री दम्पति डॉ. गोडबोले का कलेक्टर ने किया सम्मान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पद्मश्री दम्पति डॉ. गोडबोले का कलेक्टर ने किया सम्मान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:-

जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा के लिए समर्पित जीवन को मिला सम्मान, कलेक्टर ने कहा- प्रदेश का गौरव हैं डॉ. गोडबोले दम्पति

रायपुर ACGN:- रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने पद्मश्री सम्मान से अलंकृत डॉ. रामचंद गोडबोले एवं श्रीमती सुनीता गोडबोले से सौजन्य मुलाकात कर उनका सम्मान किया। कलेक्टर ने शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर दम्पति को शुभकामनाएं दीं तथा उनके समाजसेवा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि जनजातीय अंचलों में वर्षों तक निस्वार्थ भाव से सेवा करना और स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित लोगों तक उपचार पहुंचाना एक असाधारण कार्य है। डॉ. गोडबोले दम्पति का समर्पण समाज के लिए अनुकरणीय उदाहरण है और प्रदेश को उन पर गर्व है।
गौरतलब है कि हाल ही में भारत की राष्ट्रपति  द्वारा डॉ. रामचंद गोडबोले एवं श्रीमती सुनीता गोडबोले को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया है। दोनों ने वनवासी कल्याण आश्रम से जुड़कर अपना संपूर्ण जीवन जनजातीय समाज के उत्थान और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए समर्पित किया है।
डॉ. गोडबोले दम्पति ने बस्तर अंचल के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्र बारसूर में रहकर वर्षों तक स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित लोगों को निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया। उन्होंने ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने, कुपोषण दूर करने तथा प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है।
उनके प्रयासों से हजारों जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सुविधा मिली और जनजातीय समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी। विपरीत परिस्थितियों में भी सेवा और समर्पण का उनका सफर आज पूरे देश के लिए प्रेरणा का विषय बन गया है।
मुलाकात के दौरान कलेक्टर ने उनके दीर्घकालीन योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर जनसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों को विशेष रूप से याद किया गया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now