नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जनदर्शन में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जनदर्शन में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरगुजा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- सौरभ साहू

ग्राम हरिहरपुर में जनता से किया सीधा संवाद, त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

सरगुजा ACGN:- छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन कार्यक्रम के तहत उदयपुर विकासखंड के ग्राम हरिहरपुर पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।

इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं, आवश्यकताओं और विकास संबंधी मांगों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।


जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली, राजस्व, स्वास्थ्य तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी मांगों और शिकायतों से अवगत कराया।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रत्येक विषय को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


इस अवसर पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि जनता से सीधा संवाद ही सुशासन की सबसे बड़ी पहचान है और जनदर्शन कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को मौके पर सुनकर उनका शीघ्र समाधान करना है।


उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की अपेक्षाओं, विश्वास और विकास के संकल्प को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे, इसके लिए प्रशासनिक अमले को निरंतर सक्रिय रहने की आवश्यकता है।


कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का गंभीरता से परीक्षण कर निर्धारित समय सीमा में उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए प्रशासन को जवाबदेह और संवेदनशील बनना होगा।


कार्यक्रम के दौरान मंत्री राजेश अग्रवाल ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी और कहा कि सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर और आम नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने और विकास कार्यों में सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
जनदर्शन कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को सीधे मंत्री के समक्ष रखने का अवसर मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की और जनदर्शन जैसी पहल की सराहना की।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now