निगम के विभिन्न वार्डों को मिली 04 करोड़ 85 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर संजूदेवी राजपूत ने किया करोड़ों के विकास कार्यों का शुभारंभ
कोरबा ACGN:- नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति को आगे बढ़ाते हुए आज विभिन्न वार्डों को कुल 04 करोड़ 85 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिली।

इस अवसर पर प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, सार्वजनिक उपक्रम, आबकारी व श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

कार्यक्रम में 03 करोड़ 75 लाख रुपये के कार्यों का भूमिपूजन तथा 01 करोड़ 10 लाख रुपये के कार्यों का लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वार्ड क्रमांक 04 राताखार पुल से बजरंग चौक होते हुए बाईपास सड़क तक सीसी सड़क निर्माण, सतनाम भवन परिसर में अतिरिक्त कक्ष एवं किचन शेड निर्माण, मुक्तिधाम में प्रदूषण मुक्त दाहगृह स्थापना सहित कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। वहीं सेंट्रल स्टोर से स्टेडियम चौक तक रेलिंग, डिवाइडर एवं विद्युतिकरण कार्य का लोकार्पण किया गया।


इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की नई गति पकड़ रहा है और राज्य में अधोसंरचना, रोजगार तथा उद्योगों का तेजी से विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर जनता के जीवन स्तर को सुधारने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।

महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कहा कि निगम क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है और लगातार नए कार्य स्वीकृत किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में लगभग एक हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत कराए गए हैं, जिससे कोरबा में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है।
सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि सभी वार्डों में बिना भेदभाव के विकास कार्य किए जा रहे हैं और कोरबा विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्षदगण एवं नागरिक उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर, जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






