नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 9 नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 9 नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

सामूहिक आदर्श विवाह समाजिक समरसता और एकता का प्रतीक : अरुण साव

लोरमी ACGN:- उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज लोरमी विधानसभा के ग्राम खुड़िया में आयोजित छत्तीसगढ़ साकत पनिका समाज के समरसता महासम्मेलन एवं सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे, जहां उन्होंने नवविवाहित 9 जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की।


इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि सामूहिक विवाह समाज में समरसता, सहयोग और एकता की भावना को मजबूत करता है।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और यह वास्तव में एक बड़ा पुण्य का कार्य है। उन्होंने समाज के पदाधिकारियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।


श्री साव ने कहा कि इस सामूहिक विवाह के माध्यम से कई परिवार एक साथ जुड़े हैं और सभी नवदंपतियों को पूरे समाज का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं होता और ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को नई दिशा देते हैं।


इसी कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने खुड़िया में सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि लोरमी क्षेत्र में सड़क, पुल-पुलिया और अन्य बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विकास हो रहा है, जिससे क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं सामाजिकजन उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर, जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now