उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया हायर सेकंडरी स्कूल भवन का भूमिपूजन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मुंगेली, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
1 करोड़ 21 लाख की लागत से बनेगा नया स्कूल भवन, 8 माह में पूरा करने के निर्देश
लोरमी ACGN:- उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोरमी में हायर सेकंडरी स्कूल भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ 21 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है और आज से कार्य की औपचारिक शुरुआत हो गई है।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि अनुबंध के अनुसार इस भवन का निर्माण कार्य 8 माह के भीतर पूरा किया जाना है। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य समय से पहले और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के लिए बेहतर आधारभूत संरचना अत्यंत आवश्यक है और जिस स्थान पर बच्चों का भविष्य आकार लेता है, वहां मजबूत और सुविधायुक्त भवन का निर्माण होना क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर, जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






