नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पलछुवा के नुनियाकछार गांव में खराब बिजली तारों से ग्रामीण परेशान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पलछुवा के नुनियाकछार गांव में खराब बिजली तारों से ग्रामीण परेशान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुआ सुधार, ग्रामीणों में आक्रोश

मुंगेली ACGN:- ग्राम पंचायत पलछुवा के आश्रित ग्राम नुनियाचर में लंबे समय से खराब और जर्जर बिजली तारों की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद बिजली विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
ग्रामीणों के अनुसार खराब तारों के कारण आए दिन शॉर्ट सर्किट और आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे जान-माल का गंभीर खतरा बना हुआ है। कई बार खेतों में भी आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।


ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या की जानकारी बिजली विभाग के सहायक अभियंता बी. एल. बंजारे को भी कई बार मौखिक रूप से दी गई, लेकिन इसके बावजूद तारों को बदलने या मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया।
गांव के लोगों में इस लापरवाही को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द खराब तारों को बदलकर नई विद्युत लाइन लगाई जाए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर, जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now