नव निर्मित सड़क व नाली निर्माण में अनियमितता, अतिक्रमण और जल निकासी बाधित होने का आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सारंगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- विजया नंद शर्मा
सारंगढ़ ACGN:- सारंगढ़ क्षेत्र के हरदी मार्ग पर नव निर्मित सड़क और नाली निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितताओं और मानकों की अनदेखी के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान निर्धारित नियमों की अनदेखी की जा रही है, जिससे भविष्य में सड़क और जल निकासी व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ सकता है।
शिकायत के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने सड़क से सटाकर नाली और अन्य निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, जिससे सुरक्षा और व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं कई स्थानों पर अतिक्रमण कर गलियों को संकरा किए जाने की भी बात सामने आई है, जिससे आवागमन प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि डोंगया तालाब के पास पहले जो जल प्रवाह मार्ग और पुल था, उसे बंद कर दिए जाने से बारिश का पानी तालाब तक नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे जलभराव और पानी की कमी जैसी समस्या उत्पन्न हो रही है। इसी तरह महादेवा तालाब क्षेत्र में भी नाली अवरुद्ध होने की शिकायत सामने आई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से तालाबों की सफाई नहीं हुई है और जल निकासी व्यवस्था कमजोर होने के कारण क्षेत्र में गंदगी और पानी निकासी की समस्या बनी हुई है। कुछ जगहों पर नालियों से गंदा पानी गलियों में बहने की भी शिकायत की गई है, जिससे स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे क्षेत्र का मौके पर निरीक्षण किया जाए और निर्माण कार्य, अतिक्रमण तथा जल निकासी व्यवस्था की विस्तृत जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की बड़ी समस्या उत्पन्न न हो।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






