नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ऑपरेशन आघात के तहत जंगल में शराब रेड, 22 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ऑपरेशन आघात के तहत जंगल में शराब रेड, 22 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

गेरवानी के केसर जंगल में पूंजीपथरा पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों पर कसा शिकंजा

रायगढ़ ACGN:- जिले में नशे और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत पूंजीपथरा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम गेरवानी के केसर जंगल क्षेत्र में दबिश देकर 22 लीटर महुआ शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि गेरवानी के केसर जंगल क्षेत्र में अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमार कार्रवाई की। पहली कार्रवाई में आरोपी साहिल यादव, निवासी गेरवानी डीपापारा के कब्जे से दो प्लास्टिक डिब्बों में रखी लगभग 10 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग एक हजार रुपये बताई गई है। पूछताछ में आरोपी ने शराब को बिक्री के उद्देश्य से रखना स्वीकार किया।
इसी दौरान दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने सुभाष बघेल, निवासी गेरवानी के कब्जे से दो प्लास्टिक डिब्बों में रखी लगभग 12 लीटर महुआ शराब जब्त की। जब्त शराब की कीमत करीब बारह सौ रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई।
पूंजीपथरा पुलिस की इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक गजेन्द्र पैंकरा, राजकुमार पैंकरा, आरक्षक ओम प्रकाश तिवारी, हेमसागर पटेल तथा अन्य पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस टीम की तत्परता और सक्रियता से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने में सफलता मिली है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा है कि जिले में नशे के खिलाफ चलाया जा रहा “ऑपरेशन आघात” लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि युवाओं और नाबालिग बच्चों को नशे की ओर धकेलने वाले, अवैध शराब बेचने वाले तथा किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों का कारोबार करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे तत्वों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now