नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता की मिसाल बनीं शांति सोनी, 5 हजार से अधिक किशोरियों को जोड़ा अभियान से – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता की मिसाल बनीं शांति सोनी, 5 हजार से अधिक किशोरियों को जोड़ा अभियान से

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

स्वास्थ्य, सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में ग्रामीण अंचलों में चला रहीं व्यापक जनजागरण अभियान

बिलासपुर ACGN:- मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर समाज में व्याप्त संकोच, भ्रांतियों और मौन की दीवारों को तोड़ने का सराहनीय कार्य बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड अंतर्गत ग्राम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महमंद में पदस्थ व्याख्याता श्रीमती शांति सोनी द्वारा किया जा रहा है। वर्ष 2025 से उनके नेतृत्व में संचालित मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता अभियान अब ग्रामीण अंचलों में एक जनआंदोलन का स्वरूप ले चुका है, जिससे अब तक लगभग 5 हजार किशोरियां प्रत्यक्ष रूप से जुड़ चुकी हैं।



श्रीमती सोनी का मानना है कि मासिक धर्म केवल स्वास्थ्य का विषय नहीं, बल्कि किशोरियों के आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और सशक्त भविष्य का आधार है। इसी उद्देश्य के साथ उन्होंने विद्यालयों और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान प्रारंभ किया, जिसके माध्यम से किशोरियों को वैज्ञानिक जानकारी, स्वच्छता के उपाय और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया जा रहा है।



अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में स्वच्छ एवं सुरक्षित शौचालय व्यवस्था सुनिश्चित करने, सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन तथा इंसीनरेटर की स्थापना के लिए भी लगातार प्रयास किए गए हैं। उनका मानना है कि जब तक विद्यालयों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी, तब तक किशोरियां निर्भीक होकर शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाएंगी।



विद्यालय में प्रतिवर्ष छह से सात विशेष कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है, जिनमें मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण, एनीमिया नियंत्रण, मानसिक स्वास्थ्य और व्यक्तिगत स्वच्छता जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाता है। इन कार्यशालाओं में महिला चिकित्सकों को आमंत्रित कर छात्राओं की जिज्ञासाओं और शंकाओं का समाधान भी कराया जाता है, जिससे उनमें आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का विकास हो रहा है।



मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान चलाकर 10 हजार किशोरियों और महिलाओं को जागरूक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह अभियान केवल स्वच्छता तक सीमित नहीं है, बल्कि नारी गरिमा, स्वास्थ्य सुरक्षा और सामाजिक चेतना को मजबूत करने का माध्यम बन रहा है।



ग्रामीण परिवेश में कार्य करते हुए श्रीमती शांति सोनी ने महसूस किया कि आज भी अनेक परिवारों में मासिक धर्म को संकोच और छिपाव के विषय के रूप में देखा जाता है। कई किशोरियां इस दौरान स्वयं को अपराधबोध से ग्रसित महसूस करती थीं और उन्हें सामाजिक गतिविधियों से दूर रखा जाता था। अशिक्षा और सामाजिक मिथकों के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ रही थीं।



इन परिस्थितियों को बदलने के लिए उन्होंने किशोरियों के साथ-साथ उनकी माताओं की विशेष बैठकों का आयोजन शुरू किया। इन बैठकों में वैज्ञानिक और संवेदनशील दृष्टिकोण के साथ मासिक धर्म की वास्तविकता, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं पर चर्चा की गई। परिणामस्वरूप समाज में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है और अब अनेक माताएं अपनी बेटियों को आत्मविश्वास और सम्मान के साथ इस प्राकृतिक प्रक्रिया को स्वीकारना सिखा रही हैं।



श्रीमती शांति सोनी का यह प्रयास ग्रामीण समाज में स्वास्थ्य जागरूकता, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक परिवर्तन की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल माना जा रहा है। उनका अभियान यह संदेश दे रहा है कि जागरूक किशोरी ही स्वस्थ, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की आधारशिला बन सकती है।

प्रदीप मिश्रा : निष्पक्ष निर्भीक सच्ची खबरों के साथ जनहित की पत्रकारिता देश में तेजी से बढ़ता वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now