आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता राजनांदगांव पुलिस ने कानून व्यवस्था को लेकर कसी कमर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
राजनांदगांव |छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- अरविंद तिवारी
एसपी अंकिता शर्मा ने ली समीक्षा बैठक पर्व त्योहार और चुनाव को लेकर दिए सख्त निर्देश
राजनांदगांव ACGN:- आगामी पर्व-त्योहारों, पंचायत चुनाव एवं अन्य संवेदनशील अवसरों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों की महत्वपूर्ण कानून व्यवस्था समीक्षा बैठक ली गई।
बैठक के दौरान पूर्व में घटित संवेदनशील घटनाओं को केस स्टडी के रूप में प्रस्तुत करते हुए अधिकारियों को कानून व्यवस्था की स्थिति के पूर्वानुमान, त्वरित निर्णय क्षमता एवं प्रभावी पुलिस रिस्पांस के संबंध में व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही आगामी पंचायत चुनाव, संवेदनशील क्षेत्र, भीड़भाड़ वाले स्थान, सोशल मीडिया गतिविधियों एवं संभावित चुनौतियों की गहन समीक्षा कर विस्तृत सुरक्षा रणनीति तैयार की गई।
बैठक में “लॉ एंड ऑर्डर क्विक रिस्पांस टीम” की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए बताया गया कि यह टीम पुलिस लाइन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सदैव तैयार रहती है और किसी भी स्थिति में 10 से 15 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करती है। बेहतर रिस्पांस टाइम के लिए रिजर्व इंस्पेक्टर की सराहना भी की गई।
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखने, असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही शांति समिति की बैठकें आयोजित कर जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं नागरिकों से सतत संवाद बनाए रखने को कहा गया।
सोशल मीडिया पर अफवाह और भ्रामक पोस्ट पर निगरानी बढ़ाने तथा किसी भी गलत सूचना पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक में यह भी कहा गया कि किसी भी घटना की स्थिति में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करे और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करे।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि आमजन की सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना राजनांदगांव पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी अधिकारी पूर्ण अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, एसडीओपी डोंगरगढ़, एसडीओपी डोंगरगांव, डीएसपी हेडक्वार्टर, डीएसपी ऑपरेशंस सहित सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






