कनक जैन ने ओडिशा प्रशासनिक सेवा परीक्षा में चौथा स्थान हासिल कर जिले का बढ़ाया गौरव
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कालाहांडी | ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- चम्पक अग्रवाल, जूनागढ़ ब्यूरो
केसिंगा की होनहार बेटी की सफलता से परिवार और समाज में खुशी की लहर अन्य अभ्यर्थियों ने भी टॉप रैंक में बनाई जगह
कालाहांडी ACGN:- केसिंगा गौरी शंकर मंदिर गली निवासी व्यवसायी संतोष जैन एवं श्रीमती नमिता जैन की पुत्री सुश्री कनक जैन ने ओडिशा प्रशासनिक सेवा परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से पूरे परिवार, समाज और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

कनक जैन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा केसिंगा स्थित द्रोणाचार्य स्कूल से प्राप्त की और आगे की पढ़ाई बेंगलुरु में पूरी की। निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
वे टिटिलागढ़ विकासखंड के खोलान ग्राम पंचायत के सरपंच नरेश अग्रवाल की भांजी भी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बधाई दी है। उत्कल प्रदेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष लायन शंभू प्रसाद गोयल सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

इस परीक्षा परिणाम में समाज के अन्य अभ्यर्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अमन गोयल ने रैंक 6, सुमन गुप्ता ने रैंक 15 तथा नवीन गुप्ता ने रैंक 19 प्राप्त कर समाज का नाम रोशन किया है। सभी सफल अभ्यर्थियों को लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






