नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बीजेडी को झटका : देवाशीष सामंतराय भाजपा में शामिल इस्तीफे के एक दिन बाद ली सदस्यता – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बीजेडी को झटका : देवाशीष सामंतराय भाजपा में शामिल इस्तीफे के एक दिन बाद ली सदस्यता

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भुवनेश्वर/ ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009


संवाददाता:- स्वामी बिजया नंद जी महाराज, ओडिशा ब्यूरो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत विजन से प्रभावित होकर थामा भाजपा का दामन

भुवनेश्वर/ ACGN:- बीजू जनता दल से इस्तीफा देने के मात्र एक दिन बाद पूर्व राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ नेता देवाशीष सामंतराय मंगलवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन और नेतृत्व से गहराई से प्रभावित हैं।
नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में देवाशीष सामंतराय ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, ओडिशा भाजपा प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर और ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ उनका स्वागत किया।


सदस्यता ग्रहण करने के बाद सामंतराय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण के संकल्प से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा का दामन थामा है और वे इस मिशन में सक्रिय भूमिका निभाना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का पूरा सहयोग मिलेगा और वे ओडिशा में संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे।
उल्लेखनीय है कि देवाशीष सामंतराय ने बीजेडी से इस्तीफा देने के बाद राज्यसभा सांसद पद से भी त्यागपत्र दे दिया था। उन्होंने बीजेडी नेतृत्व पर उपेक्षा और आंतरिक असंतोष के आरोप लगाए थे तथा पूर्व आईएएस अधिकारी बीके पांडियन पर भी गंभीर सवाल उठाए थे।


सामंतराय ओडिशा की राजनीति में एक प्रमुख चेहरा रहे हैं। वे वर्ष 2009 और 2014 में बारबाटी–कटक विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे तथा फरवरी 2024 में बीजेडी के टिकट पर राज्यसभा पहुंचे थे। उनके इस फैसले को बीजेडी के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now