नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पाली में चमगादड़ों की मौत का कारण बीमारी नहीं भीषण गर्मी से हुई मृत्यु स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पाली में चमगादड़ों की मौत का कारण बीमारी नहीं भीषण गर्मी से हुई मृत्यु स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा | छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


वन विभाग और पशुधन विकास विभाग की संयुक्त जांच में संक्रमण की अफवाहों का खंडन

कोरबा ACGN:- नगर पंचायत पाली क्षेत्र अंतर्गत नौकोनिया तालाब के समीप प्रवासी चमगादड़ों की मृत्यु को लेकर सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों में प्रसारित हो रही भ्रामक एवं चिंताजनक खबरों का जिला प्रशासन एवं पशुधन विकास विभाग ने कड़ा खंडन किया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की महामारी या संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका पूरी तरह निराधार है।
पशुधन विकास विभाग द्वारा जारी जांच प्रतिवेदन में बताया गया है कि पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी और अत्यधिक तापमान के कारण लगभग 200 चमगादड़ों की मृत्यु हुई है। प्रारंभिक शव परीक्षण में किसी भी प्रकार के वायरस या संक्रमण के संकेत नहीं मिले हैं और प्रथम दृष्टया मौत का कारण हीट स्ट्रोक को माना गया है।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पशुधन विकास विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और तत्काल स्थिति को नियंत्रित किया गया। सभी मृत चमगादड़ों का निस्तारण सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विधिवत रूप से दफनाकर किया गया है ताकि किसी भी प्रकार के संक्रमण का खतरा न रहे। साथ ही वैज्ञानिक पुष्टि के लिए नमूने एकत्र कर फॉरेंसिक लैब भेजे गए हैं।
प्रशासन ने बताया है कि वर्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और चमगादड़ों की मृत्यु दर में भारी कमी आई है। वन अमला और पशु चिकित्सा दल लगातार क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए हैं।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें साझा करें। यदि किसी भी वन्यजीव की असामान्य गतिविधि या मृत्यु दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें ताकि समय पर वैज्ञानिक कार्रवाई की जा सके।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now