जोगीपाली में अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई पोकलेन मशीन और हाईवा जप्त
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा | छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
अवैध खनन पर खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई से मचा हड़कंप
कोरबा ACGN:- जिला प्रशासन एवं खनिज विभाग कोरबा ने अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ बड़ी और त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत जोगीपाली तहसील बरपाली क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन कार्य पर रोक लगा दी है। प्राप्त शिकायत के आधार पर विभागीय टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच के दौरान भारी मशीनों से अवैध रूप से रेत निकाले जाने की पुष्टि हुई। कार्रवाई के दौरान मौके से एक पोकलेन मशीन और एक हाईवा वाहन को जप्त किया गया है।

विभागीय जांच में पाया गया कि क्षेत्र में बिना अनुमति के रेत का उत्खनन किया जा रहा था और मशीनों के माध्यम से लगातार खनन गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। टीम द्वारा तत्काल प्रभाव से दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर प्रकरण दर्ज किया गया है और संबंधित संचालकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आगे भी इस प्रकार की कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






