नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , तिल्दा के पं. रामकृष्ण शुक्ला से प्राप्त दुर्लभ पांडुलिपियां ज्ञानभारतम् पोर्टल में दर्ज – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

तिल्दा के पं. रामकृष्ण शुक्ला से प्राप्त दुर्लभ पांडुलिपियां ज्ञानभारतम् पोर्टल में दर्ज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर | छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- अनादि पांडेय

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मान, प्राचीन विरासत संरक्षण पर जोर

रायपुर ACGN:- विकासखंड तिल्दा निवासी पं. रामकृष्ण शुक्ला द्वारा संरक्षित दुर्लभ पांडुलिपियों को ज्ञानभारतम् पोर्टल में दर्ज किया गया है। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रेडक्रॉस सभा कक्ष में पं. रामकृष्ण शुक्ला को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
जानकारी के अनुसार उनके पूर्वजों द्वारा सुरक्षित रखी गई लगभग 80 वर्ष पुरानी हस्तलिखित भागवत कथा एवं भजन गीतों की दुर्लभ पांडुलिपियां प्राप्त हुई हैं, जिन्हें ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि प्राचीन पांडुलिपियों का संरक्षण हमारी समृद्ध विरासत को सुरक्षित रखने के समान है और यह कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर सिद्ध होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आह्वान पर ज्ञानभारतम् मिशन के अंतर्गत जिले में प्राचीन धरोहरों के संरक्षण हेतु सर्वेक्षण कार्य लगातार किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now