पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नेताओं ने पंडित नेहरू के योगदान को किया याद
कोरबा, ACGN:- भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर द्वारा टीपी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प भी लिया गया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 17 वर्षों के कार्यकाल में देश को मजबूत औद्योगिक आधार दिया। उन्होंने वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देकर भारत को आधुनिक राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए। हरित क्रांति, गुट निरपेक्ष नीति और विश्व बंधुत्व जैसे सिद्धांतों के माध्यम से भारत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई।
कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष गजानंद साहु ने कहा कि पंडित नेहरू ने भारतीय राजनीति और सामाजिक चिंतन में अमिट छाप छोड़ी। वहीं कांग्रेस अजा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नारायण कुर्रे ने उन्हें बहुमुखी प्रतिभा का धनी बताते हुए कहा कि नेहरू जी केवल राजनेता ही नहीं, बल्कि उच्च कोटि के लेखक, अर्थशास्त्री और मानवतावादी विचारक भी थे।
कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष प्रदीप पुराणे ने कहा कि पंडित नेहरू ने भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने और समानता की भावना को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए। ब्लॉक अध्यक्ष पालुराम साहु ने कहा कि बच्चों के प्रति उनके स्नेह और लोकप्रियता के कारण उन्हें “चाचा नेहरू” कहा जाता है और उनका जन्मदिन आज भी बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
बालको ब्लॉक अध्यक्ष ए.डी. जोशी ने पंडित नेहरू को उच्चकोटि का लेखक बताते हुए उनकी प्रसिद्ध पुस्तकों “डिस्कवरी ऑफ इंडिया” और “ग्लिम्प्सेस ऑफ वर्ल्ड हिस्ट्री” का उल्लेख किया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज ने कहा कि पंडित नेहरू की बहुमुखी प्रतिभा और उदार व्यक्तित्व ने उन्हें देश का सच्चा रत्न बनाया।
कार्यक्रम में गिरधारी बरेठ, मनहरण राठौर, डॉ. रामगोपाल यादव, अनुज जायसवाल, रवि सिंह चंदेल, आरिफ खान, शशि अग्रवाल, ममता अग्रवाल, संगीता श्रीवास, माधुरी ध्रुव, हरविंदर सिंह सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






